गृह मंत्री अमित शाह लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे

By Tatkaal Khabar / 22-07-2020 03:05:48 am | 15359 Views | 0 Comments
#

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lak Krishna Advani) से बुधवार को मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक ये मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली. सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बातचीत हुई है.

गृह मंत्री 4:30 बजे आडवाणी के घर पहुंचे और 30 मिनट तक दोनों के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत को लेकर बातचीत हुई. आपको बता दें कि आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में साधु संतों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब 150 लोग शामिल होने जा रहे हैं.