सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मायावती ने की CBI जांच की मांग

By Tatkaal Khabar / 30-07-2020 03:24:32 am | 13417 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (sushant singh rajput case) के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती (Mayawati) ने सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार मूल के युवा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे।


वहीं, एक और ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि सुशान्त राजपूत प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में, जो कतई उचित नहीं। महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो।