महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से शुरू होगी मेट्रो सेवा

By Tatkaal Khabar / 14-10-2020 03:14:34 am | 14335 Views | 0 Comments
#

केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी 15 अक्टूबर से अनलॉक के तहत महाराष्ट्र में कई चीजों को फिर से शुरू करने की इजाजत दी है। इसमें मुंबई में चलने वाली मेट्रो सेवा को भी 6 महीने बाद बहाल करने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही सभी जरूरत की चीजें खुली रहेंगी, लाइब्रेरी भी खोली जाएंगी, पीएचडी करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी में बुलाया जा सकता है जबकि अन्य स्कूल-कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने मेट्रो रेल का चलाने 15 अक्टूबर (गुरुवार) से किये जाने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने साथ ही सार्वजनिक पुस्तकालयों को भी फिर से खोले जाने की इजाजत दी है। महाराष्ट्र सरकार के 'बिगेन अगेन' दिशा-निर्देशों के तहत सावधानी के साथ मेट्रो रेल को कल से शुरू करने की अनुमति दी गई। हालांकि उसके लिए कुछ मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित की गई हैं। 

महाराष्ट्र सरकार के 'बिगेन अगेन' दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी और निजी पुस्तकालयों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, साप्ताहिक बाज़ारों को चलाया जा सकता है और व्यापार प्रदर्शनियों को भी अनुमति दी गई है। वहीं दूसरी छूट स्कूलों को दी गई है, जिसके मुताबिक कंटेनमेंट जोन में 50 फीसदी स्टाफ को स्कूल में बुलाया जा सकते है, लेकिन पढ़ाई सिर्फ ऑनलाइन ही होगी।