राज्यपाल से मिले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला

By Tatkaal Khabar / 03-05-2018 08:06:46 am | 10843 Views | 0 Comments
#


लखनऊ: 2 मई, 2018  
 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शंकर सिंह वाघेला ने आज राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल ने श्री शंकर सिंह वाघेला को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ की गुजराती संस्करण की प्रति भेंट की।श्री वाघेला व्यक्तिगत कार्य से लखनऊ आये थे।
ज्ञातव्य है कि श्री शंकर सिंह वाघेला, राज्यपाल श्री राम नाईक के पुराने मित्र हैं एवं दोनों ने राजनीति में रहते हुये जनसंघ एवं जनता पार्टी में साथ काम किया है।