कैराना उपचुनाव में अखिलेश यादव नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

By Tatkaal Khabar / 25-05-2018 02:06:28 am | 11222 Views | 0 Comments
#

अखिलेश यादव रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करने अभी तक कैराना नहीं गए हैं। सपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी को भय है कि संभव है कि उनकी सभा करने से भाजपा वोटों के ध्रुवीकरण का मौका न मिल जाए। रालोद सपा के इस दांव चलने में कांग्रेस के इमरान मसूद ने भी अहम भूमिका निभाई है ताकि मुस्लिम वोटरों को रालोद प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह लामबंद किया जा सके। बता दें कि समाजवादी पार्टी का खेमा इस बार अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार किए बगैर यह जीत दिलाना चाहता है,  ताकि 2019 के लिए माहौल और तेज किया जा सके। मायावती और अखिलेश के गए बगैर यह जीत होती है तो बीजेपी के लिए और भी दबाव की स्थिति पैदा हो सकती है।