एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाइक एवं मुख्यमंत्री योगी ने किया उप राष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु का स्वागत

By Tatkaal Khabar / 26-05-2018 02:52:01 am | 17124 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 26 मई 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडु का स्वागत किया। 
उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडु हवाई अड्डे से राजभवन आये। उप राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में मध्याह्न भोज का आयोजन किया गया था। मध्याह्न भोज के पश्चात् उप राष्ट्रपति श्री एम0वेंकैया नायडु ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करने के लिए प्रस्थान किया।