Manipur Election 2022: जेपी नड्डा बोले- BJP ने न्यू मणिपुर दिया, मुख्यधारा में लौट रहे युवा

By Tatkaal Khabar / 13-02-2022 02:12:55 am | 11234 Views | 0 Comments
#

चुनावी राज्य मणिपुर में जेपी नड्डा जल्द भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही राज्य का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भी राज्य का दौरा करने की संभावना है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि पार्टी अब चुनाव से पहले राज्य के अपने शीर्ष नेताओं का दौरा करने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीएम मोदी के दौरे का समय और तारीख निश्चित नहीं है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर को लेकर कहा था कि पार्टी प्रचंड बहुमत से फिर से सत्ता में आने में कामयाब रहेगी।

2017 में कम सीटें मिलने पर भी बनाई सरकार बता दें कि साल 2017 में भाजपा को 21 जबकि कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं, लेकिन उसके बाद भी भाजपा स्थानिय दलों से गठबंधन कर सरकार बनाने में कामयाब रही थी। पिछले चुनावों में भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी और नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। मणिपुर में बदली गई मतदान की तारीख मणिपुर में 28 फरवरी को पहले चरण का जबकि 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा। राज्य में कुल 60 सीटों के लिए मतदान होना है, वहीं चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले चुनाव की तारीख 27 फरवरी और तीन मार्च रखी गई थी।