“कमल का बटन दबाइए, साइकिल को पंचर करना मत भूलिए”: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 25 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी संबोधन के दौरान भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने गरीबों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि कमल का बटन दबाने से लोगों के जीवन में सुविधाओं का अंबार लग जाता है। अपने भाषण में उन्होंने सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर भी तंज कसा और मतदाताओं से उसे पंचर करने की बात कही। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जब तक चुनाव नहीं हो जाता राधे-राधे। आप एक कमल का बटन दबाओगे, पच्चीस-पचास करोड़ गरीबी के बाहर निकल जाएगा। सात करोड़ गरीबों को पक्का घर मिल जाएगा। अस्सी करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल जाएगा। तमाम सुविधाएं, वो आप एक कमल का बटन दबाते हो, सुविधाओं का अंबार आपके जीवन में लग जाता है। इसे कमल का बटन दबाना मत भूलना और साइकिल को पंचर करना भी मत भूलना। क्योंकि वो अगर का बटन दबाया तो एसपी के गुंडे आपकी गर्दन दबाएंगे। ध्यान रखना, अगर गर्दन नहीं दबाना है, सुरक्षित रहना है तो कमल का बटन दबाइए, खुशहाली बनाइए। भारत माता की जय।" अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सपा का बटन दबाने पर लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपने बयान में कमल के पक्ष में मतदान को सुरक्षा और खुशहाली से जोड़ते हुए साइकिल को पंचर करने की अपील दोहराई।