आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने दो दिवसीय केरलम दौरे की शुरुआत एर्नाकुलम जिले के कालड़ी स्थित श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। आठवीं शताब्दी के महान दार्शनिक आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचने पर उनका पारंपरिक पूर्णकुंभ से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दौरे के दौरान राष्ट्रपति त्रिशूर स्थित वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समापन समारोह में शामिल होंगी और गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगी। वहीं, दौरे के दूसरे दिन वह कन्नूर के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।