2027 में INDIA गठबंधन और मजबूती से लड़ेगा चुनाव: अराधना मिश्रा
लखनऊ, 27 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया है। सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी और संशय के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन 2024 में मजबूत था, उससे भी ज्यादा मजबूती और पूरी ताकत के साथ 2027 में चुनाव लड़ेंगे।"