महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में सूखे की कारण कृत्रिम बारिश की तैयारी, दो एयरक्राफ्ट तैनात

By Tatkaal Khabar / 25-07-2019 01:54:33 am | 17311 Views | 0 Comments
#

महाराष्ट्र का मराठवाड़ा और विदर्भ सूखे की भयानक मार झेल रहे हैं. जिसे देखते हुए अब सरकार कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी कर रही है, इसके लिये दो एयर क्राफ्ट तैयार खड़े हैं. जिन्हें पूरी तरह से कृत्रिम बारिश कराने के लिये तैयार किया गया है.
एक आम एयरक्राफ्ट को मोडीफाई करके बादलों को बीच जाकर 'रासायनिक पदार्थों' का छिड़काव करना है. जिससे बादलों में जो पानी है उसमें रासायनकि परिवर्तन हो सके और मराठवाड़ा-विदर्भ में बारिश हो. इस काम को करने के लिये वैज्ञानिकों की पूरी टीम महाराष्ट्र के सोलापुर में डेरा जमा चुकी है.


सबसे पहले महाराष्ट्र के सोलापुर, औरंगाबाद और शेगांव शहर में कृत्रिम बारिश के लिए प्रयास किये जायेंगे. दरअसल महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में हर साल कम बारिश होती है. लेकिन इस साल अभी तक वहां बारिश हुई ही नहीं. जिस वजह से केन्द्र सरकार की तरफ से सोलापुर में कृत्रिम बारिश के लिए IITM (Indian Institute of Tropical Meteorology) द्वारा लगभग पिछले दो सालों से रिसर्च का काम चल रहा है.