दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 फरवरी को नतीजे

By Tatkaal Khabar / 06-01-2020 02:25:52 am | 15223 Views | 0 Comments
#

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। दिल्ली की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ दिल्ली में आज से आचार संहिता लागू हो गयी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।’’      

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।      

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं।      

अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं।