गणपति बप्पा के वेलकम के लिए टीवी के सितारे हैं तैयार



अर्जुन बिजलानी के घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। गणेश चतुर्थी से एक रात पहले अर्जुन अपने बेटे के साथ मंगलमूर्ति की प्रतिमा लेने गणपति स्टॉल जाते हैं। जबकि उनकी पत्नी घर पर रहकर बप्पा के वैलकम की तैयारी करती हैं। अर्जुन के घर में बप्पा का भव्य पंडाल सजाया जाता है। हर साल पंडाल की अलग-अलग थीम होती है।रित्विक धनजानीशुभकर्ता दुखहर्ता गणेश के साथ रित्विक धनजानी की श्रद्धा कुछ यूं जुड़ी है कि वह हर साल बप्पा की सुंदर सी मूर्ति अपने हाथों से बनाते हैं। जिसकी तैयारी में वह कई दिन पहले से ही जुट जाते हैं। अपने हाथ से बनी इको-फ्रैंडली बप्पा की मूर्ति को रित्विक भव्य पंडाल में सजाते हैं। रित्विक के बप्पा के दर्शन करने उनके फ्रैंड्स भी आते हैं।
काम्या पंजाबीकाम्या पंजाबी की बप्पा में अटूट श्रद्धा है। काम्या अपने घर दस दिन के लिए बप्पा को लेकर आती हैं। और दस दिन तक सिर्फ बप्पा की सेवा में ही जुट जाती हैं। ढ़ोल नगाड़ों के साथ काम्या बप्पा को विदा करती हैं। इस साल का गणेश उत्सव काम्या के लिए बेहद स्पेशल है, क्योंकि शादी के बाद वह पहली बार गणपति बप्पा को अपने घर मेहमान बनाकर लाने वाली हैं।

