देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, नाम पर बनीं सहमती

By Tatkaal Khabar / 04-12-2024 06:55:37 am | 8097 Views | 0 Comments
#

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नाम से पर्दा उठ चुका है और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. सूत्रों की मानें तो महायुति के विधायक दल की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बन चुकी है.आज सुबह-सुबह बीजेपी के पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी महाराष्ट्र पहुंचे. पिछले 12 दिनों से फडणवीस का नाम सीएम की रेस में आगे चल रहा था. बीजेपी के साथ-साथ फडणवीस संघ की भी पहली पसंद कहे जा रहे थे.