नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष आज राष्ट्रपति से मिलेगा

By Tatkaal Khabar / 17-12-2019 08:31:41 am | 19538 Views | 0 Comments
#

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार को घेरता नजर आ रहा है। इसके लिए आज मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इसी बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत ने इस संबंध में कहा है कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। हमारी पार्टी शिवसेना विरोध करने वाले प्रतिनिधिमंडल का सदस्य नहीं बनेगा।


मिली जानकारी के अनुसार, नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आने के बाद विपक्षी दल एकजुट होता नजर आ रहा है। इसी काे लेकर आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

आपको बताते जाए कि नागरिकता कानून को लेकर देश के कई कोनों में हिंसक प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है।नागरिकता संशोधन कानून बनने पर गुवाहाटी के साथ-साथ असम के अन्य हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए