भारत में पीएम मोदी से मिलने अमेरिका से रवाना हुए डोनाल्‍ड ट्रंप

By Tatkaal Khabar / 23-02-2020 05:26:52 am | 16076 Views | 0 Comments
#

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके हैं. वो 24 फरवरी को अपनी पहली भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचेंगे. ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी भारत आ रहे हैं.

Image result for
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ‘दोस्त' हैं और वह भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. ट्रंप ने भारत रवाना होने से ठीक पहले कहा कि उन्होंने बहुत पहले भारत की यात्रा करने का वादा किया था और वह भारत के लोगों के साथ रहने को लेकर उत्साहित हैं.

ट्रंप ने ‘मरीन वन फॉर द ज्वाइंट बेस एंड्रयूज' में चढ़ने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा, मैं भारत के लोगों से मुलाकात को लेकर उत्साहित हूं. हमारे पास लाखों-लाख लोग होने वाले हैं. यह लंबी यात्रा है. मेरे प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी के साथ बहुत अच्छे दोस्ताना रिश्ते हैं. वह मेरे दोस्त हैं.