सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जांबाजों ने किया था तेंदुए के पेशाब और मल का उपयोग

By Tatkaal Khabar / 18-09-2018 03:21:21 am | 10438 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: उड़ी हमले के बाद पिछले साल भारतीय सेना ने सीमा पार कर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह तो सभी जानते हैं। इससे जुड़ी कहानियां भी समय-समय पर बाहर आई हैं, लेकिन एक बात और सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

दरअसल, सेना ने अपने इस अहम अभियान में तेंदुए के पेशाब और मल का भी उपयोग किया था। इस संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए गए जांबाजों ने इस दौरान तेंदुए के पेशाब और मल का उपयोग किया था।

एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक उन्होंने बताया कि कुत्ते तेंदुए से डरते हैं। अत: सैनिकों ने इन चीजों का इस्तेमाल किया ताकि गांव के कुत्ते न भौंकें और पाकिस्तान की सेना चौकन्नी न हो जाए।

जवानों ने तेंदुओं के पेशाब और मल को अपने साथ रख लिया और गांवों के रास्ते पर छिड़क दिया। यह तरकीब काम कर गई। तेंदुए की गंध पाकर कुत्ते डर के मारे भौंके नहीं और जवानों ने आसानी से यह गांव पार कर लिया।